उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… वार्ड 43: दो साल पहले बनी टंकी, कण्ठ अब भी प्यासे उदयपुर के वार्ड 43 के कलड़वास से पूर्व वार्ड पंच पुष्कर मेघवाल ने पानी की टंकी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी की किल्लत है। हमारे वार्ड में दो साल पहले पानी की टंकी बन चुकी है। लेकिन इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। टंकी को मुख्य कनेक्शन लाइन से नहीं जोड़ा जा रहा है। इसका जल्द समाधान करवाया जाए। सविना: पाइपलान डाली, लेकिन गली उधेड़ कर छोड़ दी सविना क्षेत्र के विजय सिंह पथिक नगर के 80 फीट मेन रोड से नरेन्द्र जोशी ने खोदी गई गलियों की मरम्मत से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि विजय सिंह पथिक नगर में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए गलियों को खोदा गया लेकिन काम पूरा होने के बाद भी न तो गड्ढे भरे न ही मरम्मत कार्य पूरा किया गया। इसका जल्द समाधान करें। उत्तरी सुंदरवास: आवारा पशु सड़क चलते लोगों पर कर रहे हमला उदयपुर के उत्तरी सुंदरवास से वीरेन्द्र गायरी ने आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने लिखा है कि सुंदरवास एरिया में आवारा पशुओं की बहुत समस्या है। यहां से आने–जाने वाले लोगों पर हमला करते हैं। उनके पीछे दौड़ते हैं। 10 अक्टूबर को शिव मंदिर चौक में भी कई लोगों को घायल कर चुके हैं। इस समस्या का समाधान करवा कर निगम लोगों को राहत देने का काम करें। वज़ीरपुर: गली में कचरा डालने से गंदगी, लोग परेशान मोचीवाड़ा रोड, बड़ी होली, वज़ीरपुर से हेमलता लोहार ने आपनी समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी गली में आस-पास के किराएदार रोज़ उनके घर के पास ही कचरा डाल रहें है। मना करने पर भी नहीं मानते है। सड़क पर कचरा जमा होने से गंदगी फैलती है, कचरे से बदबू आती है। आसपास के लोगों को परेशानी होती है। मक्खी-मच्छर बढ़ने से बीमारियों का खतरा रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से समस्या दूर करने की मांग की है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… प्रताप नगर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर शहर के प्रताप नगर की कृष्णा विहार कॉलोनी से देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने रोड लाइट्स खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि एमडीएस स्कूल के पीछे स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात को घना अंधेरा छाया रहता है। सड़क भी खराब है। समस्या पोस्ट होने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत समाधान करवा कर लोगों को अंधेरे से राहत देने का काम किया। चित्रकूट नगर: लाइनमैन आकाश मीणा बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर चित्रकूट नगर की श्याम नगर कॉलोनी के रहने वाले चंद्रशेखर शर्मा ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि अंधेरे के कारण बरसात के इन दनों में लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने एक्शन लिया और वार्ड के लाइनमैन आकाश मीणा को मौके पर भेजकर बंद रोड लाइट्स को दोबारा चालू करवाया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश