उदयपुर के सरकारी सी.सैकंडरी गर्ल्स स्कूल भूपालपुरा की छात्राओं का एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में स्टेट लेवल प्रतियोगिता में चयन हुआ हैं। छात्राओं ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में 4 चैम्पियनशिप में जीत हासिल की है। वेटलिफ्टिंग अंडर-17, अंडर-19 और एथलेक्टिस अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग में चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एथलेक्टिस में 7 और वेटलिफ्टिंग में 4 छात्राओं का चयन स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ज्यादातर छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। खेल सुविधाओं के अभाव होने के बाद भी कोई सरकारी सहायता नहीं मिली। छात्राओं के लिए उन्हीं के स्कूल की फिजिकल टीचर इंदिरा करतला ने खुद की सैलेरी से स्कूल में वेट लिफ्टिंग उपकरण उपलब्ध कराए। पीटीआई इंदिरा करतला छात्राओं को प्रैक्टिस कराती हैं। स्कूल में एथलेटिक्स ट्रेक नहीं होने के कारण शहर के गांधी ग्राउंड छात्राओं को रोज ट्रेनिंग देती हैं। इससे पहले भी स्कूल की कई छात्राएं नेशनल खेल चुकी हैं। इन छात्राओं ने जीते गोल्ड मैडल अंडर-17 एथलेटिक्स में छात्रा रोशनी रोत ने शॉट पुट डिस्कस थ्रो में गोल्ड, अर्चना ने 3 हजार मीटर रेस में गोल्ड, सेनल कुमारी ने 400 मीटर रेस में गोल्ड, शर्मिष्ठा ने 200 मीटर रेस में गोल्ड जीता है। इसी तरह अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कमला कुमारी ने 600 मीटर रेस में गोल्ड, मनीषा ने 400 मीटर रेस में गोल्ड और रिशिका ने रिले में गोल्ड मेडल हासिल किया।