उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ ने शहर के लोगों को एक ऐसा मंच दिया है जहां प्रशासन और आमजन एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। सालों से चली आ रही संवाद की कमी दूर होने से आम पब्लिक की समस्याओं को सुलझाने में भी अधिकारी लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं। हर वार्ड की आवाज सीधे इस मंच से उठने के कारण समाधान की प्रक्रिया में भी तेजी आई है। इससे लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… भुवाणा: तीन महीने से बंद गली की रोड लाइट उदयपुर शहर के आश्रम रोड, भुवाणा से प्रेम प्रकाश गांचा ने खराब रोड लाइट की समस्या पोसट की है। उन्होंने बताया कि पुराने चुंगी नाके के पीछे, परमानंद आश्रम के पास करीब तीन महीने से रोड लाइट खराब है। काफी शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। अंधेरे के कारण कई बार लोग छोटे एक्सीडेंट में चोटिल भी हो चुके हैं। शिकायत के बावजूद निगम और यूआईटी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। भुवाणा: न डस्टबिन खाली होता न कचरा उठता राजेश्वर नंद कॉलोनी, भुवाणा से एक जागरूक नागरिक ने कचरा न उठाए जाने की शिकायत भेजी है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां सड़क किनारे लगे कचरा पात्र के आसपास काफी गंदगी हो रही है। डस्टबिन नियमित रूप से खाली न करने और रोज सफाई न करने से यहां कचरे का ढेर लग गया है। गंदगी की वजह से आसपास के घरों के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। निगम से अपील है कि इसका समाधान करवाएं। सोभागपुरा: अतिक्रमण और मिट्‌टी कटाव से दीवार ढही सोभागपुरा के आशीर्वाद नगर से एक जागरूक यूजर के. बहल ने अपने एरिया में नालियों की निकासी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि निगम में अब तक तीन बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कॉलोनी में अतिक्रमण और ड्रेनेज की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दरअसल, पीछे की कॉलोनियों से आने वाली नालियों को अनुश्री वाटिका के पीछे लाकर छोड़ दिया है। मिट्‌टी से नाली पूरी तरह जाम हो गई है। वहीं नियमित पानी आने से मिट्‌टी का कटाव हो गया, जिससे कॉलोनी की दीवार भी ढहने को है। यहां से चंदन वाटिका तक जाने वाला नाला मिट्‌टी भरी होने के कारण पहले से ही जाम पड़ा है। इस समस्या का स्थायी समाधान करवाएं। ट्रांसपोर्ट नगर: क्षतिग्रस्त सड़क और कीचड़ भरे रास्ते बने समस्या शहर के जनकपुरी इलाके से गणपत गहलोत ने खराब कीचड़ भरे रास्ते की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि अलख नयन आई हॉस्पिटल से आगे, जनकपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सड़क की हालत अहुत खराब है। खासकर सांवरियानगर, बेड़वास और आशापुरा में माताजी के मंदिर जाने का रास्ता कीचड़ और गंदे पानी से भरा हुआ है। पैदल तो यहां से निकल ही नहीं सकते हैं। दोपहिया वाहन चालक यहां आए दिन बाइक स्लिप होने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पानी निकासी के लिए नालियों और ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं होने से ये परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… सविना: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन शहर के विजय सिंह पथिक नगर से पुष्कर मेघवाल ने टूटी नाली की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि 80 फीट मेन रोड पर 20 नंबर गली में हमारे घर के सामने वाहन चालकों को नाली की वजह से परेशानी होती है। इसलिए नाली का मुंह मेरे घर की तरफ मोड़ दिया है। लागों का कहना है कि उनकी तरफ पीर बाबा का स्थान होने से नाली का मुंह उस ओर नहीं कर सकते। लेकिन इससे मेरे घर में वाहन लाने-ले जाने की परेशानी हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान कर दिया है। अरोड़ा नगर: पार्षद हर्षवर्धन सिंह केलावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ शहर के मनोहरपुरा रोड, अरोड़ा नगर से अजीम अत्तारी ने कॉलोनी में सालों से रोड न बने होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हीतावालों की बाड़ी में वार्ड 69 की खारोल कॉलोनी में कई सालों से न तो नई सड़क बनी है न पुरानी की मरम्मत हुई है। अज़ीम अत्तारी ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद पार्षद हर्षवर्धन सिंह केलावत ने करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश