केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहली बार अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। उदयपुर की श्रिया शर्मा के 99 प्रतिशत अंक आए हैं। उन्होंने कहा- मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे हर समय मोटिवेट किया। टीचर का भी पूरा सपोर्ट रहा। वहीं शहर की वीरा सुराणा के 97 प्रतिशत मार्क्स आए। उन्होंने कहा- टीचर और मेरे पेरेंट्स सपोर्ट सिस्टम बने। मैंने कभी ट्यूशन नहीं की। वहीं वीरा ने कहा- जिस तरह से मैं पढ़ाई करती तो वो मुझे पूछते थे कि एग्जाम की तैयारियों की छुट्टी है या वेकेशन है। मैं मजे के साथ पढ़ाई करती थी। रात को लेट सोना और पढ़ाई के साथ बीच में टीवी देखना भी रहता था। वहीं उदयपुर की शिफा डायर के 10वीं क्लास के रिजल्ट में 98% बने हैं। शिफा ने बताया- मैंने पूरे साल बहुत मेहनत की है। ये रिजल्ट बहुत अच्छा है। सफलता का फल तभी मिलता है, जब तैयारी पूरी हो। वहीं स्टूडेंट ने रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया। स्कूल में भी स्टूडेंट ने ग्रुप के साथ जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन-1 परीक्षा में लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। उदयपुर जिले के 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट अपना फोटो जानकारी के साथ हमे शेयर कर सकते हैं। आपके 95% से ज्यादा नंबर आए हैं तो हमें भेजें फोटो दैनिक भास्कर एप पर दसवीं बोर्ड में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले उदयपुर जिले के बच्चों की मार्कशीट की कॉपी और फोटो मोबाइल नंबर 9829075324 पर शेयर करें। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम और प्रतिशत जरूर लिखें। रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…