उदयपुर के खेरवाड़ा कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में खेरवाड़ा सीएचसी की लेखा शाखा के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। प्लास्टर गिरने से कुछ देर पहले ही वहां कार्यरत कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर दूसरे कमरे में गए थे। प्लास्टर गिरने से कमरे में लगा सीलिंग फैन और कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कर्मचारियों को भी डर गए। घटना बुधवार सुबह की है। बता दें कि उदयपुर जिले में 12 हॉस्पिटल जर्जर स्थिति में है। छाणी, कोल्यारी और कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन इस कदर जर्जर थे कि उन्हें पूरी तरह कंडम घोषित करना पड़ा है। देखिए- खेरवाड़ा सीएचसी में हुए हादसे की PHOTOS बीसीएमओ बोले- सीएचसी का भवन पुराना हो गया खेरवाड़ा के बीसीएमओ अरुण मीणा ने बताया कि सीएचसी का भवन पुराना हो गया है। प्लाटर भी खुल रहा है। इसे ठीक कराने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। प्लास्टर गिरने के कुछ देर पहले भी कर्मचारी उस कमरे से दूसरे कमरे में गए थे। उदयपुर जिले में 12 हॉस्पिटल जर्जर उदयपुर जिले में 12 हॉस्पिटल जर्जर स्थिति में है। इनमें ये हॉस्पिटल शामिल है- - सीएमएचओ प्रथम के अंतर्गत 8 सब-सेंटर - सीएमएचओ द्वितीय के अंतर्गत हॉस्पिटल का सर्वे कर जर्जर हालत को सुधरवा रहे सीएमएचओ-प्रथम डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि सभी हॉस्पिटलों में सर्वे करवाने के बाद जर्जर स्थितियों को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। सीएमएचओ-द्वितीय डॉ. ओपी रायपुरिया ने कहा कि सभी बीसीएमओ को निर्देश दिया है कि किसी भी अन्य जर्जर भवन की सूचना मुख्यालय भेजें। वीडियो : हितेश जोशी, खेरवाड़ा