उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पोस्ट कर रहे हैं। समाधान न होने पर लोग पोस्ट के जरिये जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल भी पूछ रहे हैं। लोग वार्ड की हकीकत से संबंधित विभागों को फोटो शेयर कर हकीकत से रुबरु भी करवा रहे हैं। इससे अधिकारी भी समाधान के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सविना: 10 महीने बाद भी नहीं बनी सड़क शहर के संभवनाथ कॉम्पलेक्स सोसायटी से कमल ने टूटी जर्जर सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि राजपूताना रिसॉर्ट के सामने न्यू कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। लेकिन 10 महीने बाद भी न तो सड़क बनाई है न ही मरम्मत की गई है। इस समस्या का समाधान करवाएं। कृष्णापुरा: एक महीने से नालियों की सफाई नहीं मयंक ने कृष्णापुरा की गली नंबर 6 से नालियों में कचरा जमा होने की शिकायत शेयर की है। उन्होंने बताया कि बंदा बावाजी जी की गली में बीते एक महीने से नालियों की साफ–सफाई नहीं हुई है। निगम के कर्मचारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण से गली में मच्छर और बदबू की वजह से लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। हिरण मगरी: कॉलोनी से हॉस्पिटल तक मिट्टी से भरी नालियां हिरण मगरी के सेक्टर 5 से शिक्षा माथुर ने जाम नालियों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 5 से सनराइज हॉस्पिटल तक सड़क के दोनों किनारों पर बनीं नालियां मिट्टी और कचरा भर जाने की वजह से जाम पड़ी हैं। निकासी न होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में भरता है। बारिश में जलभराव होने से पानी घरों के अंदर तक आ जाता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। गायत्री नगर: नियमित साफ-सफाई नहीं होने से लोग परेशान शहर के गायत्री नगर में अग्रवाल समाज भवन के पास सेक्टर–5 से दीपक ने नियमित रूप से साफ-सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हिरण मगरी एरिया में हमारे इलाके में सफाई न होने की कंप्लेंट कई बार कर चुके हैं लेकिन न तो निगम के कर्मचारियों पर कोई फर्क पड़ा है न ही अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… सरदारपुरा: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर शहर के सरदारपुरा इलाके से सुनील भटनागर ने रोड लाइट खराब होने की बात पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि एनएच 27 पर भोपालपुरा में अभय बाग एरिया में कॉलोनी के मोड़ पर लगी रोड लाइट बीते 10 दिनों से खराब है। अलीपुरा मस्जिद के पास इस स्ट्रीट लाइट की वजह से रहवासियों को असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने बंद रोड लाइट का समाधान करवा दिया। खेमपुरा: 15 दिन बाद जली रोड लाइट, नरेश बने 'पब्लिक के स्टार' खेमपुरा की भैरुजी कॉलोनी स्थित ग्लास फैक्ट्री रोड से फारुख हुसैन ने रोड लाइट न जलने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे मोहल्ले की रोड लाइट बीते 15 दिन से बंद है। बेसहारा पशु यहां आपस में लड़ते–भिड़ते हैं। बारिश में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से वो भी अंधरे में नजर नहीं आते। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन नरेश ने तुरंत इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब गली के लोगों को अंधेरे से राहत मिल गई है जिससे वो भी खुश हैं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश