उदयपुर। शहर की बुनियादी और नागरिक समस्याओं को दूर करने के लिए चलाए जा रहे दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' का धरातल पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम और संबंधित प्रशासन ने प्रताप नगर इलाके में बड़ी राहत दी है। यहाँ एसबीआई बैंक के सामने जर्जर हो चुकी पानी की टंकी को दुरुस्त कर दिया गया है, तो वहीं एफ-ब्लॉक के खाली प्लॉट में महीनों से जमा कचरे के ढेर को हटवाकर सफाई कर्मचारी रोशन लाल ने 'पब्लिक के स्टार' के रूप में मिसाल पेश की है। हालांकि, शहर के कई अन्य इलाके अब भी प्रशासनिक अनदेखी का शिकार हैं। बड़गांव क्षेत्र के सापेटिया गांव में भारी जलभराव के कारण मुख्य सड़क तालाब बन चुकी है, जिससे स्कूली बच्चों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इसी तरह महालक्ष्मी नगर में पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को गड्ढों में तब्दील छोड़ दिया गया है। उधर, पहाड़ा के शांति नगर में पिछले 1 साल से बंद पड़ी रोड लाइटों के कारण चोरियों और हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है, जबकि मल्ला तलाई के सज्जनगढ़ रोड पर बिखरा कचरा पर्यटन नगरी की छवि को धूमिल कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रवासियों ने 'भास्कर समाधान' के जरिए प्रशासन से इन समस्याओं के भी जल्द से जल्द स्थाई निपटारे की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… खाली प्लॉट से हटा कचरे का ढेर उदयपुर के प्रताप नगर चौक (एफ-ब्लॉक) में 'भास्कर समाधान' की पहल के बाद गंदगी की एक बड़ी समस्या दूर हो गई है। यहाँ एक खाली पड़े प्लॉट में लोगों के जरिए कचरा फेंकने से चारों तरफ गंदगी और असहनीय बदबू फैल रही थी, जिससे परेशान होकर क्षेत्रवासी प्रवीण झा ने इसकी शिकायत 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। खबर सामने आते ही नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया। निगम के सफाई कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर जाकर प्लॉट की पूरी सफाई करवाई और कचरे को हटवाकर स्थानीय निवासियों को इस समस्या से स्थाई निजात दिलाया है। रोशन लाल बने आज 'पब्लिक के स्टार' प्रताप नगर एफ-ब्लॉक से 'भास्कर समाधान' पर प्रवीण झा ने गंदगी की एक बड़ी समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि खाली पड़े प्लॉट में लोगों के जरिए लगातार कचरा फेंकने से क्षेत्रवासी परेशान थे। समस्या पोस्ट होने पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी रोशन लाल ने मुस्तैदी दिखाई और तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे प्लॉट की अच्छी तरह सफाई करवाई। निगम की इस त्वरित कार्रवाई से खाली प्लॉट अब पूरी तरह साफ हो गया है और स्थानीय लोगों को गंदगी से राहत मिली है। पानी की समस्या का हुआ समाधान उदयपुर के प्रताप नगर इलाके में 'भास्कर समाधान' का एक बड़ा असर देखने को मिला है। यहाँ एसबीआई बैंक के सामने वाली गली में पिछले काफी समय से पानी की टंकी खराब और जर्जर हालत में थी। स्थानीय निवासी दीपक मेघवाल के जरिए इस समस्या को पोर्टल पर पोस्ट करने के बाद प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया। जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टंकी को पूरी तरह दुरुस्त करवा दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। अभी भी कई इलाकों में समाधान की आस… स्कूली बच्चे गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर उदयपुर के बड़गांव क्षेत्र के सापेटिया गांव में जलभराव के कारण हालात बद से बदतर हो चुके हैं। स्थानीय निवासी विनय पटेल ने लिखा कि मुख्य सड़क पर बहुत सारा पानी भरा होने से यातायात पूरी तरह ठप है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना इस गंदे और संक्रामक पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। उचित जल निकासी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है और हादसे का डर बना हुआ है। सड़क ठीक करना भूले जिम्मेदार बड़गांव क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर के निवासी राधा कृष्ण जोशी ने 'भास्कर समाधान' पर सड़क की बदहाली की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इलाके में नल और गैस पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी इसे दुरुस्त नहीं किया गया। अधूरी और जर्जर स्थिति में छोड़ी गई यह सड़क अब वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है, जिससे यहां रोज हादसे की आशंका बनी रहती है। रोड लाइट न होने से बढ़ा वारदातों का खतरा उदयपुर के पहाड़ा इलाके के शांति नगर (रूप सागर रोड) निवासी सुरेंद्र कुमार धाकड़ ने क्षेत्र की गंभीर समस्या को पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 1 साल से पूरे इलाके में रोड लाइटें खराब पड़ी हैं, जिसके चलते रात के समय चारों तरफ घना अंधेरा पसर जाता है। स्ट्रीट लाइट्स बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी तो हो ही रही है, साथ ही क्षेत्र में लगातार हादसों और चोरियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। मल्ला तलाई में लगा गंदगी का अंबार मल्ला तलाई क्षेत्र स्थित सज्जनगढ़ रोड से रज्जाफ खान ने 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इलाके के ए-ब्लॉक में पिछले 15 दिनों से सड़क किनारे कचरा पड़ा हुआ है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस सड़ते हुए कचरे से पूरे क्षेत्र में असहनीय बदबू फैल रही है, जिससे न केवल गंदगी और बीमारियां बढ़ रही हैं, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस इलाके की छवि भी खराब हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:फतहसागर में बेसहारा पशु ब्रिज से गिर रहे, बड़गांव में बिजली के तारों पर लटका पेड़, खुली नालियों से हादसे का डर 2.हिरण मगरी में बंद रोड लाइटें ठीक:आर्य समाज मार्ग पर नाली साफ होने से खत्म हुआ जलभराव, लेकिन कॉलोनियों में टूटी सड़क बनी परेशानी 3.उदयपुर में समस्याओं को लेकर लोगों ने उठाई आवाज:सीवर के पानी और मलबे से बढ़ी आफत, खुले नाले और बंद पड़ी रोड लाइटें दे रहीं हादसों को न्यौता 4.उदयपुर के भुवाना में सुरक्षा भगवान भरोसे:तुलसी नगर RAC ऑफिस के सामने रोड लाइट गायब, अंधेरे में हादसों का डर 5.उदयपुर में रोड लाइट और सड़क की समस्या:स्पीड ब्रेकर बना जल निकासी में बाधा, बीमारी का बढ़ा खतरा 6.उदयपुर में नगर निगम की सुस्ती से फूटा रोष:खारोल कॉलोनी में चोक नालियों से भरा पानी, दागली की मगरी में हफ्ते भर से रोड लाइट बंद 7.‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल:उदयपुर में खुले में पड़ा कचरा तो कहीं दरिया बनी सड़कें, विभागों को फिक्र ही नहीं 8.उदयपुर में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान:कहीं गंदे पानी का समाधान तो कहीं सफाई और जल निकासी की मांग, कई इलाकों की समस्याएं बरकरार 9.उदयपुर के अशोक नगर में सुधरी सीवर व्यवस्था:बेदला में 15 दिनों से ठप सफाई व्यवस्था बहाल, सत्यनारायण शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर' 10.'भास्कर समाधान' का असर:कहीं चमकीं बंद लाइटें तो कहीं जनता के 'स्टार' बने विजय गारू, जनसमस्याओं पर प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन