उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई। एटीएस और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। करीब 3 घंटे तक टीमों ने चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी की। जिला पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड और एटीएस की टीमें भी मौजूद थी। टीम का हर सदस्य ने कोर्ट के हर कमरे और कोने को खंगाला। हालांकि कही भी कुछ संदिग्ध चीज नहीं मिली। यह धमकी अफवाह साबित हुई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही इस धमकी की सूचना मिली, प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार को सुबह की कोर्ट होने की वजह से वकील और पक्षकार करीब 8 बजे तक कोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल मिलने के बाद से ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस बात की भी तकनीकी जांच की कि यह ईमेल कहां से आया और इसे भेजने वाला कौन है। दोपहर तक कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। इस पहले भी उदयपुर की कोर्ट में पिछले दिनों में बम उड़ाने की धमकी मिली थी, जो अफवाह साबित हुई। देखिए घटना के फोटोज… --- ये खबर भी पढ़ें जयपुर में विधानसभा-हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- RDX के 15 धमाके करेंगे; पूर्व सीएम गहलोत को लौटना पड़ा जयपुर में सोमवार को राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विधानसभा सचिवालय को सुबह 11:10 बजे एक ईमेल आया। इसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)