उदयपुर शहर में ‘भास्कर समाधान’ एक बार फिर लोगों की आवाज बनकर उभरा है, जहां नागरिकों के जरिए उठाई गई बुनियादी समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेकर कई जगहों पर राहत दी गई है। शहर के कई इलाकों—हिरण मगरी, गुलाब बाग, आर्य समाज मार्ग और आसपास की कॉलोनियों से नागरिकों ने बिजली, रोड लाइट, जलभराव और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पोस्ट की थीं। इन शिकायतों पर प्रशासन और संबंधित विभागों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कई जगहों पर तुरंत कार्रवाई की। कहीं बंद पड़ी रोड लाइटें ठीक कर दी गईं तो कहीं खुले पैनल को सुरक्षित बंद किया गया और नालियों की सफाई कर जलभराव की समस्या दूर की गई। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है और कॉलोनियों में सामान्य स्थिति बहाल हुई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अब भी सड़क और सफाई जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके जल्द समाधान की उम्मीद की जा रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) हिरण मगरी में ठीक हुई रोड लाइट उदयपुर शहर के हिरण मगरी, सेक्टर 8 के अशोक कुमार सांवला ने कुछ समय पहले 'भास्कर समाधान' पर अपनी कॉलोनी की बंद पड़ी रोड लाइटों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि रात के समय पूरी कॉलोनी में अंधेरा छा जाने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया। निगम के लाइनमैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी लाइटों को ठीक कर दिया है, जिससे अब पूरी कॉलोनी रोशनी से जगमगा उठी है। जालम सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' हिरण मगरी सेक्टर 8 से कॉलोनी की बंद पड़ी रोड लाइटों की समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आई थी। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। निगम के लाइनमैन जालम सिंह ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर खराब पड़ी सभी रोड लाइटों को दुरुस्त कर दिया। जालम सिंह की इस कार्रवाई से लोग काफी खुश है और कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए भास्कर टीम का आभार जताया है। पोस्ट के बाद खुला पैनल हुआ बंद गुलाब बाग पावर हाउस रोड टावर के पास रहने वाले त्रिलोक इंकलाब ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर बिजली से जुड़ी समस्या को पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में बिजली का एक मुख्य पैनल पिछले कई दिनों से खुला पड़ा था, जिससे मानसून के इस मौसम में राहगीरों और मवेशियों को करंट लगने का गंभीर खतरा बना हुआ था। समस्या के सामने आने के बाद बिजली विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर टीम भेजकर खुले पैनल को सुरक्षित और बंद कर दिया है। आर्य समाज मार्ग पर जलभराव खत्म हिरण मगरी सेक्टर 5, आर्य समाज मार्ग के निवासी विदित जैन ने 'भास्कर समाधान' पर क्षेत्र की एक प्रमुख समस्या को पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि शिशु भारती स्कूल के पास मुख्य नाली पूरी तरह जाम पड़ी थी, जिसके कारण गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा था। स्कूल के पास जलभराव होने से बच्चों और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया था। समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर टीम भेजकर नाली की सफाई करवाई, जिससे अब सड़क पूरी तरह साफ हो गई है। अभी भी कुछ जगहों पर समाधान की आस... रूपनगर इलाके में फैली दुर्गंध उदयपुर शहर के सेक्टर 3 स्थित रूपनगर से पार्थ राज ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्या साझा की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में नाली की मरम्मत तो की गई, लेकिन उसके बाद चैंबर को खुला छोड़ दिया गया। इस लापरवाही के कारण पूरे इलाके में गहरा गड्ढा हो गया है और असहनीय बदबू फैल रही है, जिससे आस-पास के रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। साथ ही, व्यस्त रास्ता होने के कारण यहां हर वक्त बड़े हादसों का खतरा मंडरा रहा है। मरीजों और राहगीरों की बढ़ी आफत उदयपुर के एकलिंगपुरा स्थित विक्टोरिया हॉस्पिटल के पास रहने वाले योगेश पटेल ने 'भास्कर समाधान' पर रोड की समस्या पोस्ट की। जिसमें उन्होंने बताया कि विक्टोरिया हॉस्पिटल से लेकर केशवपुरा तक की मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। पिछले कई सालों से स्थानीय जनता और राहगीर इस बदहाल मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के जरिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। उबड़-खाबड़ रास्तों पर वाहनों को खतरा उदयपुर शहर की शावरी कॉलोनी से दीपक साहू ने 'भास्कर समाधान' पर लिखा कि उनकी कॉलोनी की सड़क की स्थिति बेहद नारकीय हो गई है। कॉलोनी में आज तक सही सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने के लिए उचित रास्ता नहीं मिल पा रहा है। सड़क का लेवल (स्तर) सही नहीं होने की वजह से आए दिन वाहन असंतुलित होकर फिसल रहे हैं, जिससे बड़ा खतरा बना हुआ है। मानसून के समय जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। कॉलोनी में अंधेरे की समस्या उदयपुर के न्यू सरदारपुरा, पुलन क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र कुमार दवे ने 'भास्कर समाधान' पर रोड लाइट की समस्या को पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि उनकी गली की रोड लाइट पिछले 1 साल से बंद पड़ी है। रात होते ही पूरी गली घने अंधेरे में डूब जाती है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। इसके अलावा, अंधेरे का फायदा उठाकर क्षेत्र में चोरियों और असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी काफी बढ़ गया है। परेशान रहवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नई लाइटें लगाने और इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में समस्याओं को लेकर लोगों ने उठाई आवाज:सीवर के पानी और मलबे से बढ़ी आफत, खुले नाले और बंद पड़ी रोड लाइटें दे रहीं हादसों को न्यौता 2.उदयपुर के भुवाना में सुरक्षा भगवान भरोसे:तुलसी नगर RAC ऑफिस के सामने रोड लाइट गायब, अंधेरे में हादसों का डर 3.उदयपुर में रोड लाइट और सड़क की समस्या:स्पीड ब्रेकर बना जल निकासी में बाधा, बीमारी का बढ़ा खतरा 4.उदयपुर में नगर निगम की सुस्ती से फूटा रोष:खारोल कॉलोनी में चोक नालियों से भरा पानी, दागली की मगरी में हफ्ते भर से रोड लाइट बंद 5.‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल:उदयपुर में खुले में पड़ा कचरा तो कहीं दरिया बनी सड़कें, विभागों को फिक्र ही नहीं 6.उदयपुर में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान:कहीं गंदे पानी का समाधान तो कहीं सफाई और जल निकासी की मांग, कई इलाकों की समस्याएं बरकरार 7.उदयपुर के अशोक नगर में सुधरी सीवर व्यवस्था:बेदला में 15 दिनों से ठप सफाई व्यवस्था बहाल, सत्यनारायण शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर' 8.'भास्कर समाधान' का असर:कहीं चमकीं बंद लाइटें तो कहीं जनता के 'स्टार' बने विजय गारू, जनसमस्याओं पर प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन 9.उदयपुर में अधिकारियों की लापरवाही:मनवाखेड़ा में सुधारे बिना काट दी पाइपलाइन, तो नाकोड़ा नगर में खाली प्लॉट बने ‘डंपिंग यार्ड’ 10.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:जनता की शिकायतों पर जागा प्रशासन; 11 दिन का अंधेरा दूर, कचरे और जाम से मुक्ति की गुहार