उदयपुर में मॉडल्स, फैशन डिजाइनर्स ने सोमवार की शाम को रैंप वॉक, रंग-बिरंगे परिधानों और डिजाइनर कलेक्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इस शो में आए मॉडल्स, फैशन डिजाइनर्स, इंफ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। उदयपुर के 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन के हॉल में द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान आकर्षक रैंप वॉक, रंग-बिरंगे परिधानों और डिजाइनर कलेक्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के फाउंडर एवं सीईओ सुजल के. और को-फाउंडर साहिल रघुवंशी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य देशभर की उभरती फैशन प्रतिभाओं को ऐसा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला, व्यक्तित्व और डिजाइनिंग कौशल का प्रदर्शन कर सकें। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से रैंप पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। 120 मॉडल्स ने 10 राउंड में किया प्रदर्शन फैशन शो में देशभर से आए 120 मॉडल्स ने 10 राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में योगेश गुरु, शानू खान, पुष्पराज, हंसराज आथरिया, भानुप्रिया साहू, रोशनी मालवीय, राकेश टाक कुमावत और अनीश जैन सहित कई सेलिब्रिटी गेस्ट मौजूद रहे। आयोजन में एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर, प्रशांत मजूमदार, किंगशुक भादुड़ी, अलिना फैशन इंस्टीट्यूट, इंडिया फैशन, डिजाइनर सिमी, उनिरा फैशन, डिजाइनर कौशल्या और ओए जीजा फैशन सहित कई प्रतिष्ठित डिजाइनर्स ने अपने विशेष कलेक्शन प्रस्तुत किए। उभरती प्रतिभाओं को मिलेगी नई पहचान मायड़ स्टूडियोज़ के संस्थापक डी.पी. सिंह बासनी ने कहा कि मायड़ का उद्देश्य केवल एक ओटीटी प्लेटफॉर्म तैयार करना नहीं, बल्कि राजस्थान की भाषा, संस्कृति, लोककला और उभरती प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाना है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में थिएटर कलाकार दीपक दीक्षित, स्किल डेवलपमेंट एवं इमेज बिल्डिंग विशेषज्ञ सुबास्तो दक्ष पांडे, अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना टीना राठौर, अभिनेत्री प्रिया शर्मा, मुकेश माधवानी सहित मायड़ स्टूडियोज़ की पूरी टीम उपस्थित रही।