उदयपुर जिले के सभी खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल के तहत सभी प्रतिष्ठान बंद रखे। बाद में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को दिया। अखिल भारतीय एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सांकेतिक हड़ताल के समर्थन में उतरते हुए मेवाड़ एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने व्यापार बंद रखा। अपनी मांगों को लेकर अपना विरोध प्रकट किया। अखिल भारतीय एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार जैन के साथ जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया- जिले की सभी तहसीलों में भी यह ज्ञापन SDM और तहसीलदार को दिया गया। इसके बाद जिला मुख्यालय पर कृषि विस्तार संयुक्त निदेशक सुधीर वर्मा को भी ज्ञापन देते हुए उन्हें समस्याएं बताई। ये हैं प्रमुख मांगें