उदयपुर में आज दोपहर तीन बजे बाद मौसम ने पलटा मारा और शुरूआत में शहर में आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया तो ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। शहर में अंधड़ के बाद बारिश शुरू हुई। मावली में बिजली की लाइनें टूटी तो कई जगह रात भर अंधेरे में निकली तो वल्लभनगर में बिजली उपकरण जल गए। उदयपुर शहर में शाम 5 बजकर 45 मिनट से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ अंधड़ शुरू हुई और इस बीच बूंदाबांदी भी शुरू हुई। आसमान में बिजलियां भी चमक रही है। इससे पहले शहर से बाहर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर देबारी से डबोक के बीच शाम साढ़े चार बजे बारिश हुई। इसी तरह से मावली से डबोक के बीच भी बारिश हुई। उदयपुर में शाम बाद से तेज ठंडी हवाएं चली और आसमान में बादलों ने जगह बना ली। ठंडी हवाओं के बीच बारिश का मौसम बना हुआ था लेकिन साढ़े पांच बजे तक कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। मावली ब्लॉक में एक दिन पहले हुई बारिश से बिजली के पोल और पेड़ तारों पर गिरने से कई जगह बिजली बंद रही। मावली स्कूल के पास से लेकर नाथद्वारा जाने वाले रास्ते तक कई जगह बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचा। विशाल पेड़ों के गिरने के बाद वहां पर बिजली बंद हो गई। रात भर बिजली बंद रहने के बाद आज दिन में 12 बजे बिजली बहाल हुई लेकिन उसके बाद भी दिन भर बिजली बंद होती रही। वल्लभनगर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे तेज आंधी के दौरान 11 हजार वॉल्ट की लाइन में फॉल्ट आने से अचानक घरों में करंट फैल गया, जिससे कई घरों के बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए और एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के राधू गमेती ने बताया कि उनकी गाय, जिसने हाल ही में बछड़ी को जन्म दिया था, घर के बाहर बंधी हुई थी। इसी दौरान पास के बिजली पोल में अचानक आग लग गई और करंट फैलने से गाय उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घरों की विद्युत व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। बिजली के उपकरण जल गए। ग्रामीणों के अनुसार, पूरे गांव में करंट दौड़ने से करीब 30 मकानों में कूलर, फ्रिज, इनवर्टर सहित कई विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। विजयपुरा निवासी पुष्कर लाल मेनारिया ने बताया कि उनके घर में भी फ्रिज, इनवर्टर सहित पूरी वायरिंग जल गई है। पीड़ित परिवारों ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे उदयपुर में भी सोमवार शाम को शहर में 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ऐसी चली कि चारों ओर धूल के गुब्बार उठने लगा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 37.2 डिग्री रह गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री उछलकर 27 डिग्री पर जा पहुंचा। यह इस सीजन की सबसे गर्म रात थी, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर बीती। बारिश से जुड़ी तस्वीरें देखे… अब आगे कैसा रहेगा मौसम जानिए... इनपुट सहयोग : रमेश डांगी, वल्लभनगर