उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। इसी भरोसे के साथ… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… समस्या पोस्ट होने के बाद सुधरी रोड लाइट राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से दीपक जैन ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि गोवर्धन विलास में हमारे घर के सामने लगी रोड लाइट काफी समय से खराब पड़ी है। हिरण मगरी सेक्टर 14 में मौजूद इस कॉलोनी की ऐसी कई स्ट्रीट लाइट्स खराब हैं। अंधेरा रहने से लोग बहुत परेशान हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा लोगों को राहत देने का काम किया। जेईएन कैलाश नागदा बने 'स्टार ऑफिसर' सविना बिजली विभाग के जेईएन कैलाश नागदा ने तीतरड़ी के रहने वाले राजदीप पालीवाल की बिजली के झुके हुए तार की समस्या का समाधान करवाया है। उन्होंने पोस्ट कर बताया था कि इन झुके हुए तारों से बरसात के इस मौसम में कभी भी जनहानि होने का अंदेशा बा हुआ है। नागदा ने मौके पर टीम भेजकर समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… चार साल से सड़क बनने का इंतजार मस्तान बाबा की दरगाह के पीछे, अहमद हुसैन कॉलोनी से मोहम्मद ओवैस ने सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चार साल से हमारी कॉलोनी में टूटी सड़क की न तो मरम्मत और पैचवर्क हुआ है न ही नई सड़क बनाई गई है। इस टूटी–फूटी सड़क पर कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं जिसमें लोग घायल भी हो चुके हैं। तीन महीने से खराब पड़ी है रोड लाइट आश्रम रोड, भुवाणा से प्रेम प्रकाश ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि पुरानी चुंगी नाके के पीछे, परमानंद आश्रम के पास लगी रोड लाइट बीते 2–3 माह से खराब पड़ी है। अब तक कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। कचरे का ढेर, बेसहारा कुत्तों का रहता डर प्रताप नगर के सहकारी सुपर मार्केट वाली रोड से डॉ. राहुल तिवारी ने सड़क किनारे कचरा पड़ा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इस एरिया में सड़क किनारे कचरे का बहुत ढेर लगा हुआ है। इस वजह से यहां बेसहारा कुत्तों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इन कुत्तों ने 6–7 लोगों को काटा भी है। टूटे फुटपाथ पर जमा बारिश का पानी बेदला रोड, शांतिवन कॉलोनी, न्यू अहिंसापुरी से राम कुमार ने टूटे हुए फुटपाथ से हो रही परेशानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नवरत्न गली के पास, अमूल पार्लर के सामने फुटपाथ टूटा हुआ है। इससे यहां नाली और बारिश का पानी जमा होने से बच्चों–बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश