उदयपुर नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक मेयर पारस सिंघवी की अध्यक्षता में हुई। पहली बैठक दीपावली-दशहरा मेले को लेकर होने वाली तैयारियों के नाम रही। हालांकि इसके अलावा भी पार्षदों में पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सड़कों को ठीक करवाने की मांग भी उठाई। बैठक में मेयर ने कहा कि अधिकारियों को इस बोर्ड को जनता के कामों का पूरा ध्यान रखना होगा। जो अधिकारी जनता और जनप्रतिनिधियों के काम नहीं करेंगे, ये बर्दाश्त नहीं होगा। जनता को टालमटोल और गुमराह करने के तरीके नहीं चलने देंगे। इस बार मेले में मनोरंजन के लिए आवश्यक टेंडर भी शहर की जनता को ध्यान में रखकर करेंगे। 6 नए फॉर व्हीलर खरीदे जाएंगे, जिससे अधिकारियों को काम में सहूलियत मिलेगी। मेवाड़ की मूल संस्कृति को ध्यान में रखते हुए हमारा विकास पर फोकस रहेगा। नगर निगम में शामिल हुए 10 वार्डों में समस्याएं सिंघवी ने कहा कि नगर निगम के 10 वार्ड जो ग्रामीण से शहर में आए हैं। वहां कई तरह की समस्याएं है। इसके लिए एक कमेटी बनाकर सारी समस्याओं को समझेगी और निस्तारण पर ठोस काम करेंगे। सिंघवी ने कहा कि झीलों में सीवरेज की समस्या पर कहा कि एक्सपर्ट से बात कर रहे हैं। तुरंत कैसे सीवरेज को झीलों में रोक पाएं। मेयर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर के विकास लिए बजट की कोई कमी नहीं है। इस दौरान उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट, आयुक्त अभिषेक खन्ना भी मौजूद रहे। त्योहारी सीजन में सड़कें ठीक होंगी बैठक में पार्षद महेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि शहर और ग्रामीण मिलकर प्रत्येक वार्ड के लिए 5-5 लाख का काम अलग से करवाएं। पार्षद अरूण टांक ने कहा कि त्योहार के मौके पर सभी वार्डों में सड़कें ठीक होनी चाहिए। पेयजल व्यवस्था को सुधारने पर तुंरत निर्देश दिए जाने चाहिए। पार्षद हिदायतुल्ला ने पार्षदों के अधिकार के मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जानकारी दी गई, वो अधूरी है। इस पर माइक करने पर हिदायत ने कहा कि अब पांच साल आप माइक ही बंद करवाएंगे, कोई परेशानी नहीं है। शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि उम्मीद है विपक्ष के पार्षद शहर के विकास के जनता की आवाज सकामरात्मक तरीके से आवाज उठाएं। विकसित वार्ड का संकल्प लेना होगा सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से शहर के विकास के लिए कई योजनाएं हैं, जिनमें शहर को जोड़ सकते हैं। विकसित भारत, विकसित राजस्थान और विकसित उदयपुर के साथ हमें विकसित वार्ड का संकल्प लेना होगा। सांसद ने अट​ल बिहारी वाजपेयी की एक कविता भी सुनाई।