उदयपुर में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में रैली निकाली गई। सर्व समाज की और से आयोजित रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के क्रम नारे में लगाते हुए आगे बढ़ी। रैली टाउनहॉल से नगर निगम से रवाना हुई जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होकर वापस नगर निगम कैंपस में पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। रैली में शामिल महिलाओं ने आरक्षण लागू करने और उनके मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है। जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब महिलाएं नीति निर्धारण में अपनी सीधी भागीदारी निभाएंगी। रैली स्थल पर लगाए होर्डिंग्स पर सभी ने हस्ताक्षर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता पारस सिंघवी, अर्चना शर्मा, सोनिका जैन सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।