पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में उदयपुर जिले की 4 पंचायत समितियों में 214 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन पंचायत समिति सदस्यों को लेकर अधिकांश जगह भाजपा व कांग्रेस में आमने-सामने मुकाबला है लेकिन यहां पर भारत आदिवासी पार्टी भी कई वार्डों में मैदान में है, ऐसे मुकाबला रोचक हो गया है। कल्याणपुर, नयागांव, ऋषभदेव और खेरवाड़ा पंचायत समितियों में तीसरे चरण में मुकाबला है। ये सभी क्षेत्र खेरवाड़ा विधानसभा में आते है। ऋषभदेव पंचायत समिति से पूर्व भाजपा विधायक नानालाल अहारी के बेटे को टिकट मिला है। वहीं,नयागांव पंचायत समिति से विधानसभा में बीजेपी से टिकट कटने वाले शंकरलाल खराड़ी मैदान में है। इस चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान 3 नवंबर को और पंच-सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। पूर्व विधायक जिला परिषद में तो बेटा पंचायत समिति मैदान में ऋषभदेव पंचायत समिति के वार्ड 4 से भाजपा ने खेरवाड़ा के पूर्व भाजपा विधायक नानालाल अहारी के बेटे सोनू अहारी को टिकट दिया है। सोनू मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है। वहीं, पिता नानालाल अहारी जिला परिषद उदयपुर के वार्ड 22 से मैदान में है। वार्ड दस में खराड़ी मैदान में नयागांव पंचायत समिति के वार्ड 10 से भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंकरलाल खराड़ी मैदान में है। बता दें कि पिछले चुनाव में खराड़ी को खेरवाड़ा विधानसभा से भाजपा ने टिकट दिया था लेकिन ऐनवक्त पर उनका टिकट काटकर फिर से पूर्व विधायक नानालाल अहारी को टिकट दे दिया था। अब इनको पंचायत समिति मैदान में उतारा है और ये नयागांव प्रधान की दावेदारी में है। पूर्व प्रधान पति भी मैदान में नयागांव से कांग्रेस ने वार्ड 6 पन्नालाल को मैदान में उतारा है। पन्नालाल नयागांव की पूर्व प्रधान कमला के पति है, ओर पूर्व पंचायत समिति सदस्य है। ये भी नयागांव में कांग्रेस से प्रधान की दौड़ में है।