पंचायतीराज चुनाव के तहत उदयपुर जिले की 4 पंचायत समितियों में तीसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को कुल 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। अब 4 पंचायत समितियों के 62 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 214 अंतिम उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 118 पुरुष और 96 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। कल्याणपुर में 60 उम्मीदवार चुनावी मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि कल्याणपुर में 4, नयागांव और ऋषभदेव में 2-2 तथा खेरवाड़ा में 1 प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। कल्याणपुर के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में सर्वाधिक 60 उम्मीदवार मैदान में हैं तो खेरवाड़ा के 17 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 57 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। नयागांव के 15 क्षेत्रों में 50 उम्मीदवार और ऋषभदेव के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे कम 47 उम्मीदवार हैं। पंचायत समिति सदस्यों के 3 और पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को वोटिंग तीसरे चरण में जिला परिषद के 8 वार्डों में 24 प्रत्याशी हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान 3 नवंबर को और पंच-सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा।