दयपुर में 30 जून (मंगलवार) को 50 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के अनुसार, विद्युत लाइनों के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक (करीब साढ़े तीन घंटे) पावर कट रहेगा। इस दौरान शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। ये इलाके रहेंगे प्रभावित अंबावगढ़ जीएसएस से जुड़े इलाकों में भी पावर कट इधर, शहर के अंबावगढ़ जीएसएस से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक पावर कट रहेगा। इसके तहत अम्बावगढ़, यादव कॉलोनी, आयुर्वेद चौराहा, अलकापुरी, ओढ़ बस्ती, अंबामाता योजना, महाकाल, रानी रोड, सर्किट हाउस, गड़िया देवरा, सिलावटवाड़ी, राजदर्शन, इमली घाट, महावतवाड़ी, चांदपोल इलाका प्रभावित होगा। शक्तिनगर, अशोकनगर, देहलीगेट पर भी शट डाउन इधर, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शक्तिनगर, इंद्रप्रस्थ, मेहता चैम्बर, देहलीगेट, एलआईसी ऑफिस, एयर पैलेस, कोर्ट चौराहा,अशोकनगर मैन रोड, शास्त्री सर्कल, लोढ़ा काम्प्लेक्स, मदन निवास, कोर्ट, भट्ट जी की बाड़ी,जीबीएच हॉस्पिटज एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।