उदयपुर शहर में 18 जुलाई शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते सात घंटे का बिजली कट रहेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) की ओर से निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि निर्धारित मेंटेनेंस के कारण सुंदरवास, यूनिवर्सिटी कैंपस क्वार्टर, दुर्गा नर्सरी, धाबाई जी की बाड़ी, शिव पार्क कॉलोनी, शिवम् रेजीडेंसी, विनायक कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।