बिजली के मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार 15 अक्टूबर को उदयपुर शहर के कई क्षेत्रों में पावर कट रहेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रहने वाली है। ये एरिया प्रभावित होंगे इस दौरान सविना, तितरड़ी, रोशन जी की बाड़ी, बिलिया, मुर्शीद नगर, बरकत कॉलोनी, सेक्टर 7 के ए, बी और सी ब्लॉक, सिंगल स्टोरी, डबल स्टोरी, समता विहार, सेक्टर 9 और श्रीजी विहार सहित 33/11 केवी सविना से संबंधित सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।