उदयपुर शहर के कई प्रमुख इलाकों में गुरुवार को बिजली निगम की ओर से पावर कट किया जाएगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता के अनुसार- शहर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान निगम की ओर से मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस अवधि के दौरान शहर के मधुवन सब-स्टेशन संबंधित क्षेत्र के 15 से ज्यादा रिहायशी और कॉमर्शियल एरिया में बिजली बंद रहेगी। ये एरिया होंगे प्रभावित मधुवन, हजारेश्वर कॉलोनी, हॉस्पिटल रोड, चेतक सर्किल, चमनपुरा, शिक्षा भवन, पहाड़ी बस स्टैंड, लोक कला मंडल, पंचवटी, सुखाड़िया सर्कल, सहेलियों की बाड़ी, हाथीपोल बाहर, मोतीमगरी, आरएसएमएम एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है।