उदयपुर शहर के कई क्षेत्रों में 30 जुलाई गुरुवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसमें करीब दस से ज्यादा इलाके शामिल है। अजमेर विद्युत वितरण निगम (एवीवीएनएल) की ओर से नियमित मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पावर कट किया जाएगा। बिजली निगम के अनुसार यूनिवर्सिटी रोड, बेकनी पुलिया, सुथारवाड़ा, हीरा बाग कॉलोनी, सुखाड़िया नगर, 100 फीट रोड, वरजू विला, अशोक विहार, नंद भवन, आयड़, लोहार कॉलोनी, आनंद नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करें।