उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास और आसपास के कई प्रमुख इलाकों में शुक्रवार को बिजली निगम की ओर से पावर कट किया जाएगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार- शहर के इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान बिजली निगम की टीम की ओर से लाइनों और उपकरणों के जरूरी रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम किया जाएगा। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक- इस कटौती के दौरान गोवर्धन विलास क्षेत्र से जुड़े 25 से ज्यादा रिहायशी ब्लॉकों, अपार्टमेंट्स और कॉलोनियों में बिजली नहीं आएगी। ये एरिया होंगे प्रभावित सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: बिजली कटौती से गोवर्धन विलास गांव, 1, 2, 3, 4, 5 और 6 बट्टा क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। साथ ही सेक्टर के ए, बी, सी, डी, ई, एच, आई, जे और के ब्लॉक में पावर कट रहेगा। इन इलाकों के अलावा त्रिमूर्ति अपार्टमेंट, ऋद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स, गोवर्धन अपार्टमेंट, एमएपी (MAP) कॉलोनी, ऋषभ नगर और इनके आसपास के सभी जुड़े हुए क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।