उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे एक स्कॉर्पियो गाडी सहित एमडी ड्रग बरामद किया गया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह(21) पिता नरपत सिंह को गिरफ्तार किया है। वह बाड़मेर का रहने वाला है। वर्तमान में कालका माता रोड उदयपुर में रह रहा था। इनके कब्जे से 20 ग्राम एमडी ड्रग और स्कॉर्पियो कार जब्त की है। दोनों ही आरोपी मादक पदार्थ को युवा उम्र के लड़कों को सप्लाई करने वाले थे। उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को नाकामयाब कर धर दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरवगढ़ रोड पर दो संदिग्ध कार लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को रोका। फिर कार सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। एक युवक के कब्जे से 20 ग्राम एमडी बरामद हुई। मामले की जांच घंटाघर थानाधिकारी कर्मवीर सिंह को सौंपी है। आरोपियों ने एमडी ड्रग कहां से खरीदी थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।