लेक सिटी उदयपुर के कई क्षेत्रों से आमजन की बुनियादी दिक्कतों को लेकर जागरूक नागरिकों ने एक बार फिर 'भास्कर समाधान' के जरिए अपनी आवाज बुलंद की है। इस बार महावीर कॉलोनी में सीवर के गंदे पानी और मलबे की दोहरी मार और पुरोहितों की मादड़ी में खुले पड़े जानलेवा नाले ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। वहीं, अम्बामाता क्षेत्र और गारियावास में बंद स्ट्रीट लाइटों और मुख्य सड़क पर जमा कचरे के ढेर ने स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। हालांकि, इस व्यवस्था के बीच 'भास्कर समाधान' की ताकत भी धरातल पर साफ नजर आई है। हिरण मगरी सेक्टर 14 में जहां खराब लाइटों को दुरुस्त कर दिया गया है, वहीं धर्मराज कॉलोनी में नगर निगम के लाइनमैन तुलसीराम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ अंधेरा दूर किया, बल्कि अपनी कार्यशैली से वे 'पब्लिक के स्टार' बनकर उभरे हैं। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) सीवर के पानी और मलबे से बढ़ी परेशानी उदयपुर के महावीर कॉलोनी पार्क के पास की निवासी मंजू चौहान ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर क्षेत्र की दोहरी समस्या को पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि इलाके में काफी समय से सड़क किनारे सीवर का गंदा पानी लगातार बह रहा है, जिससे चारों तरफ भीषण गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इसके साथ ही पास में चल रहे निर्माण कार्य (कंस्ट्रक्शन) का मलबा भी सड़क पर ही डाल दिया गया है, जिससे राहगीरों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। खुला नाला दे रहा हादसों को न्यौता पुरोहितों की मादड़ी, रोड नंबर 4 (हंसा किराना के पास) के पास से गौरवदीप चौबीसा ने 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्याा साझा की है। उन्होंने बताया कि इस व्यस्त इलाके में सड़क के बिल्कुल पास एक गहरा नाला पिछले काफी समय से खुला पड़ा है। क्षेत्रवासियों के जरिए कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक इस नाले को ढका नहीं गया है, जिससे यहां हर समय किसी बड़े हादसे या जनहानि का डर बना रहता है। छगन नाथ जी की बाड़ी में पसरा अंधेरा उदयपुर के अम्बामाता क्षेत्र स्थित छगन नाथ जी की बाड़ी से सुरेश कुमार ने 'भास्कर समाधान' पर रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इलाके की गली में पिछले एक सप्ताह से दो रोड लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसकी वजह से सूरज ढलते ही यहां गहरा अंधेरा पसर जाता है। इस अंधेरे के कारण स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है और असामाजिक तत्वों का डर भी बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने निगम से इन्हें जल्द ठीक करने की मांग की है। गारियावास में बीच सड़क पर कचरे का ढेर पुष्पांजलि विहार, गारियावास के रहने वाले दीपक जैन ने 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या को पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि इलाके की मुख्य सड़क के बीचों-बीच पिछले काफी दिनों से कचरा पड़ा हुआ है, जिसके कारण वहां हर समय बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। यह स्थिति जहां एक ओर यातायात को बाधित कर हादसों को न्यौता दे रही है, वहीं दूसरी ओर इस कचरे और प्लास्टिक को खाना इन जानवरों की सेहत के लिए भी बेहद जानलेवा साबित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने इसे तुरंत साफ कराने की गुहार लगाई है। स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 14 के रहने वाले मोहन लाल ने कुछ समय पहले 'भास्कर समाधान' पर इलाके की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की गंभीर समस्या के बारे में पोस्ट किया था। लंबे समय से अंधेरा होने के कारण स्थानीय लोगों में चोरियों और सड़क हादसों का डर लगातार बना हुआ था। राहत की बात यह है कि इस समस्या के पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी खराब लाइटों को ठीक कर समस्या का स्थाई समाधान कर दिया है। पहाड़ा क्षेत्र में ठीक हुई लाइट उदयपुर के यूनिवर्सिटी रोड के पास धर्मराज कॉलोनी के निवासी मुकेश खटीक ने कुछ समय पहले 'भास्कर समाधान' पर इलाके की खराब पड़ी रोड लाइटों की समस्या को उजागर किया था। कई दिनों से गलियों में अंधेरा होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अच्छी खबर यह है कि समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होते ही नगर निगम के लाइनमैन ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मौके पर पहुंचकर लाइटों को ठीक करते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान कर दिया। तुलसीराम बने आज 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के यूनिवर्सिटी रोड के पास धर्मराज कॉलोनी से रोड लाइट की समस्या सामने आई थी। बंद पड़ी रोड लाइटों की गंभीर समस्या को पोस्ट करते हुए निवासी मुकेश खटीक ने 'भास्कर समाधान' पर लिखा था कि लाइट बंद होने से गलियों में गहरा अंधेरा पसरा हुआ था। समस्या सामने आते ही नगर निगम के लाइनमैन तुलसीराम ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और इस समस्या का स्थाई समाधान कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर के भुवाना में सुरक्षा भगवान भरोसे:तुलसी नगर RAC ऑफिस के सामने रोड लाइट गायब, अंधेरे में हादसों का डर 2.उदयपुर में रोड लाइट और सड़क की समस्या:स्पीड ब्रेकर बना जल निकासी में बाधा, बीमारी का बढ़ा खतरा 3.उदयपुर में नगर निगम की सुस्ती से फूटा रोष:खारोल कॉलोनी में चोक नालियों से भरा पानी, दागली की मगरी में हफ्ते भर से रोड लाइट बंद 4.‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल:उदयपुर में खुले में पड़ा कचरा तो कहीं दरिया बनी सड़कें, विभागों को फिक्र ही नहीं 5.उदयपुर में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान:कहीं गंदे पानी का समाधान तो कहीं सफाई और जल निकासी की मांग, कई इलाकों की समस्याएं बरकरार 6.उदयपुर के अशोक नगर में सुधरी सीवर व्यवस्था:बेदला में 15 दिनों से ठप सफाई व्यवस्था बहाल, सत्यनारायण शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर' 7.'भास्कर समाधान' का असर:कहीं चमकीं बंद लाइटें तो कहीं जनता के 'स्टार' बने विजय गारू, जनसमस्याओं पर प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन 8.उदयपुर में अधिकारियों की लापरवाही:मनवाखेड़ा में सुधारे बिना काट दी पाइपलाइन, तो नाकोड़ा नगर में खाली प्लॉट बने ‘डंपिंग यार्ड’ 9.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:जनता की शिकायतों पर जागा प्रशासन; 11 दिन का अंधेरा दूर, कचरे और जाम से मुक्ति की गुहार 10.शोभागपुरा और मादड़ी मार्ग की खुली पोल:उदयपुर के मीरा नगर और हिरण मगरी में शिकायतों के बाद जागा विभाग, नाली दुरुस्त और गंदगी साफ