राज्य सरकार ने 31 मार्च की देर शाम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में पाली जिले को नया कलेक्टर मिला है। अब डॉ. रविन्द्र गोस्वामी जिले की कमान संभालेंगे, जबकि वर्तमान कलेक्टर एलएन मंत्री का तबादला उदयपुर कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को पाली का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर के पद से स्थानांतरित होकर पाली आ रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव और विभागीय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एलएन मंत्री का उदयपुर ट्रांसफर पाली के वर्तमान जिला कलेक्टर एलएन मंत्री का ट्रांसफर उदयपुर किया गया है। उन्हें आयुक्त टीएडी (जनजाति क्षेत्रीय विकास) और आयुक्त देवस्थान विभाग, उदयपुर का दायित्व दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी इस सूची में प्रदेशभर में 65 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।