उदयपुर विकास प्राधिकरण की साधारण बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें तय किया गया कि घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु परिवारों को बिलिया में लॉटरी के जरिए आवासों का आवंटन किया जाएगा। पहली बैठक यूडीए अध्यक्ष और संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने ली। दूसरी तरफ उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भी समीक्षा बैठक ली, जिसमें बताया कि अब ठोकर चौराहा का विस्तार किया जाएगा। पहली बैठक यूडीए चेयरमैन प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में हुई। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने ने बैठक में विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध-घुमंतु जातियों के आवासहीन व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की। अध्यक्ष केवलरमानी ने प्राधिकरण के परिधि क्षेत्रों में रह रहे घुमंतु और अर्द्ध-घुमंतु परिवारों के सर्वेक्षण प्रतिवेदन को देखा। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आवास आवंटन के लिए चिन्हित ऐसे परिवार, जो वर्तमान में कच्चे/अर्द्ध-कच्चे मकानों, झोपड़ियों, टीन शेड, किराए के मकानों या राजकीय भूमि पर रह रहे हैं, उन्हें पहले चरण में एकीकृत आवास और झुग्गी बस्ती विकास कार्यक्रम (आईएचएसडीपी) योजना के अंतर्गत राजस्व ग्राम बिलिया में निर्मित खाली आवास लॉटरी से आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया। 2.90 करोड़ का टेंडर जारी UDA सचिव राजपालसिंह ने बताया- राजस्व ग्राम बिलिया में आंगनबाड़ी भवन, गार्डन और सभा भवन के मरम्मत का निर्णय लिया गया, ताकि इन परिवारों को योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। निर्मित आवासों के मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 90 लाख 86 हजार 257 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर निविदाएं (टेंडर) जारी कर दी गई हैं। बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी शैतान सिंह, अधिशासी अभियंता एवीवीएनएल संदीप कोठारी, उप नगर नियोजक अपूर्वा परासर, उपायुक्त रमेशचंद्र बहेड़िया, निदेशक वित्त खुशबू आमेटा, निदेशक (प्लान) नरहरि सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता हितेष सुखवाल आदि उपस्थित रहे। यूडीए ने वन विभाग से ली 150 फीट जमीन हटेंगे अवैध अतिक्रमण, बनेगी सर्विस रोड इस मौके पर विधायक जैन ने शहर के व्यवस्ततम मार्गों में शामिल यूनिवर्सिटी रोड, शोभागपुरा चौराहा पर चर्चा की तो अधिकारियों ने बताया कि इस रोड पर यूनिवर्सिटी, शोभागपुरा रोड चौराहा, रामजी स्वीट्स के बाहर से अवैध अतिक्रमण को हटाकर इस चौराहा पर एक सर्विस लेन दी जाएगी और यह काम 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास नोहरे में बनेगी पार्किंग आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर विधायक ताराचंद जैन को बताया कि लक्ष्मीनारायण मदिर के पास स्थित नागदा समाज का नोहरे को नोहरे के एवज में सीसारमा में यूडीए द्वारा जगह देना तय कर लिया है। अब नोहरे के स्थान पर पार्किग बनाई जाएगी। 15 अगस्त तक नेहरू हॉस्टल के पास काम पूरा हिरणमगरी सेक्टर-3 में नेहरू हॉस्टल के पास बन रही सर्विस लेन को लेकर चर्चा में अधिकारियों ने विधायक ताराचंद जैन को बताया कि नेहरू हॉस्टल के पास काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। यहां बीच में एक ट्रांसफार्मर आ रहा है। उसे हटाकर डामरीकरण कर 15 अगस्त तक रोड शुरू कर दी जाएगी। पुरोहितों के तालाब पर हटेंगे अतिक्रमण मास्टर प्लान में शामिल पुरोहितों का तालाब रोड पर किए गए अतिक्रमण को लेकर की गई चर्चा में अधिकारियों ने बताया कि मास्टर प्लान के अनुसार इस रोड पर जो भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण है, उन्हें 15 अगस्त तक हटाकर डामरीकरण का काम कर दिया जाएगा। ट्राईडेंट का काम भी एक महीने में ट्राईडेंट होटल से पिछोला के पास-पास रोड को चौड़ा करने के काम के बारे में अधिकारियों ने बताया- सड़क को चौड़ी करने के लिए सीमेंट के ब्लॉक डालकर चौड़ा कर दिया जाएगा। आने वाले एक महीने में इस काम को भी पूरा कर दिया जाएगा। उदयपुर की यह खबरें भी पढ़े… राजस्थान में ओबीसी सर्वे में बाड़मेर-सलूंबर सबसे आगे:कोटा और बारां सबसे पीछे; अब तब लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा तलवार से पड़ोसी की गर्दन काटने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर माफी मांगी, टॉयलेट करने की बात पर हुआ था झगड़ा दूध लाने घर से निकले युवक की झुलसने से मौत:बिजली के तार टूटकर गिरते ही भभकी आग; पत्नी-बेटियां बेसुध भीषण गर्मी में भी उदयपुर घूमने पहुंचे टूरिस्ट:प्री-कोविड से दोगुना हुआ टूरिज्म, ऑफ सीजन का ट्रेंड खत्म हो रहा सवीना मंडी से अणुव्रत नगर तक नागरिक समस्याएं:गड्ढे, गंदगी और बंद नालियों से परेशान लोग, उदयपुर से 'भास्कर समाधान' पर सामने आईं शिकायतें