उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ विभागीय अधिकारियों को आमजन की परेशानी समझने का एक बेहतरीन मंच बन गया है। पब्लिक पोस्टकर जिन समस्याओं का समाधान मांगती है, अधिकारियों के लिए उन्हें दूर करना आसान हो गया है। इससे पब्लिक और प्रशासन के बीच आपसी दूरी भी कम हो रही है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… हिरणमगरी: 28 दिन से प्यासे, जलदाय विभाग टालने में लगा उदयपुर के हिरण मगरी के खेड़ा सर्किल, 100 फीट रोड से राजेन्द्र कुमार भाटिया ने पीने के पानी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि जलदाय विभाग को जन संपर्क पोर्टल पर 4–5 बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। टेल एंड बताकर हर बार पल्ला झाड़ लिया जाता है। हमने खुद अपने स्तर पर लाइन खुदवाकर चेक कराई तो वो भी सही निकली। अब विभाग ये कहकर जिम्मेदारी से बच रहा है कि नई टंकी बनने के बाद पानी की व्यवस्था ठीक करवा देंगे। जनकपुरी: पेड़ों की टहनियां में उलझी रोड लाइट हुई बंद ट्रांसपोर्ट नगर के जनकपुरी इलाके से हरदीप सिंह मारवाह ने बिजली के पोल पर पेड़ की शाखों में उलझने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि उदय बंग्लो, अलख नयन हॉस्पिटल के पास बेड़वास, प्रताप नगर में एक रोड लाइट के पोल पर पेड़ों की टहनियां उलझ रही हैं। इससे शॉर्ट सर्किट का डर बना हुआ है साथ ही सड़क पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं आ पा रही है। अब कुछ दिनों से यह रोड लाइट बंद पड़ी है। पहले भी इस समस्या को पोस्ट किया था लेकिन निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया है। समाधान करें। सेंट्रल एरिया: त्योहारी सीजन में भी अंधेरे में गली–मोहल्ला गयारियावास, सेंट्रल एरिया की सिद्धी विनायक रेजिडेंसी से रीता शर्मा ने खराब रोड लाइट की समस्या भेजी है। उन्होंने लिखा है कि हमारी गली की यह रोड लाइट लंबे समय से खराब है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई लाइनमैन इसे ठीक करने नहीं आ रहा है। पूरे मोहल्ले में अंधेरा रहता है। गली में लोगों को आने–जाने के लिए भी मोबाइल टॉर्च का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस समस्या का कम से कम इस त्योहारी सीजन में तो समाधान करवा दें ताकि दीपावली पर गली–मोहल्ले में रोशनी रहे। तीतरड़ी: नियमित सफाई न होने से जाम पड़ी हैं नालियां अजय राज सिंह सोलंकी ने तीतरड़ी से नालियों के जाम होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि निसमित सफाईकर्मियों के न आने से सभी नालियां जाम पड़ी हैं। पानी की निकासी न होने से आवेरफ्लो नालियों का गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है। पानी जमा होने से इनमें मच्छर पनप रहे हैं जिनसे डेंगू–मलेरिया के होने का डर भी बना हुआ है। सफाईकर्मी जो आते भी हैं वो त्योहारी मांगते हैं? ऐसी व्यवस्था से कब तक चलेगा प्रशासन? गर निगम इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… सज्जन नगर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर शहर की एकलिंग कॉलोनी,सज्जन नगर से हरीश कुमार हरचंदानी ने नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि वार्ड नंबर 32, एकलिंग कॉलोनी में नालियों की बीते छह महीनों से साफ–सफाई नहीं हुई है। जमादार को बताया तो कहता है कि कर्मचारियों की शॉर्टेज है। निगम का कोई सफाई कर्मचारी यहां नियमित नहीं आता। नालियां जाम पड़ी हैं और पानी की निकासी तक नहीं हो पा रही है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम की टीम ने नालियां साफ कर लोगों को राहत दी। गोवर्धन विलास: पार्षद राजेंद्र वसिटा बने 'पब्लिक के स्टार' वार्ड 32 के एकलिंग नगर,सज्जन नगर, गोवर्धन विलास से हरीश कुमार हरचंदानी ने वार्ड 32 में सड़क के दोनों ओर जंगली कंटीली झाड़ियां उगने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि इन कंटीली झाड़ियों के कारण आने–जाने वालेलोगों को काफी असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 32 के पार्षद राजेंद्र वसिटा ने समस्या का समाधन करवाते हुए साफ–सफाई कर दोनों तरह की झाड़ियां हटवा दीं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश