उदयपुर में आज सुबह से मौसम का मिजाज सुबह से बदला हुआ रहा। शाम को कई दिनों के इंतजार के बाद हल्की बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शहर में अलग-अलग इलाकों में खंड वर्षा हुई। सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए रहे। दिन में धूप के बीच फिर बादलों ने जगह बना ली। शाम करीब 4 बजे बाद शहर में खंड वर्षा का दौर शुरू हुआ। हल्की बारिश की शुरुआत के साथ ही अब अच्छी बारिश की लोगों को उम्मीद बंधी है। 29.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान उदयपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री से. दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को उमस रही थी। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जिले में अब तक 35 फीसदी कम बारिश हुई है। 5 दिन कई जगह खंड वर्षा की संभावना मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस. देवड़ा ने बताया- दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के दूसरे दौर के बादलों ने जगह बनाना शुरू कर दिया है। आने वाले पांच दिनों में कुछ हिस्सों में खंड वर्षा होने की संभावना है। पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से.) उदयपुर की ये खबरें भी पढ़ें… खाली प्लॉट में ट्रांसफार्मर के पास लगी आग:बाइक सवार पति-पत्नी ने उठती लपटों को देखा; बिजली सप्लाई बंद करवाई 8-साल तक मृत-व्यक्ति के नाम से बात करती रही कंपनी:48.86 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एमबी हॉस्पिटल ने दर्ज कराया केस न्यू सैटेलाइट हॉस्पिटल रोड पर कचरा:वर्मा कॉलोनी में अंधेरा, उदयपुर के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी