उदयपुर में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पूरे अक्टूबर में दिन में गर्मी का असर रहा। यही नहीं 2025 से इस साल में दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा, जिससे ठंड की बजाय गर्मी दिन में रही। आज बादल छाने और ठंडी हवा चलने से तापमान गिरा है, वही मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में अब शहरवासियों को बारिश और तापमान में गिरावट का इंतजार है। इस बार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी दिन का तापमान पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा दर्ज हुआ है। 23 से 29 अक्टूबर तक के आंकड़ों की तुलना में साल 2026 में अधिकतम तापमान 30 से 34.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 20.2 से 31.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ था। 28 अक्टूबर को तापमान में ज्यादा अंतर रहा सबसे बड़ा अंतर 28 अक्टूबर को देखने को मिला। इस दिन 2026 में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले साल यह 20.2 डिग्री सेल्सियस था और करीब 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। इसी तरह 27 अक्टूबर को भी इस साल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पिछले साल यह 21.8 डिग्री सेल्सियस था। उदयपुर के तापमान की पिछले साल से तुलना इस बार रातें ठंडी रही हालांकि न्यूनतम तापमान के आंकड़े कुछ अलग तस्वीर दिखाते हैं। इस साल 23 से 29 अक्टूबर के दौरान न्यूनतम तापमान 14.9 से 19.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पिछले साल यह 18.1 से 20.6 डिग्री सेल्सियस के बीच था। यानी इस बार रातें पिछले साल के मुकाबले अपेक्षाकृत ठंडी रही हैं। तेज हवा और बारिश की संभावना अब महीने के आखिरी दिनों में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश होने पर दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट डॉ. आर.एस.देवड़ा ने बताया कि इस चक्रवात के कारण बादल छाए रहेंगे साथ ही राजस्थान के दक्षिणी पूर्वी भागों में बारिश होने और तेज गति से हवा चलने की संभावना है।