उदयपुर में जिला परिषद सदस्यों के नाम वापसी के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है। उदयपुर के 47 वार्डों में से 6 उम्मीदवारों ने गुरुवार दोपहर को नाम वापसी तक अपने नाम वापस लिए हैं। इनमें तीन कांग्रेस और दो भाजपा की विचारधारा वाले उम्मीदवार है। निर्वाचन विभाग की जारी सूची के अनुसार- वार्ड संख्या 8 ​से निर्दलीय प्रताप सिंह गरासिया, वार्ड 14 से धरमचन्द, वार्ड 15 से लालूराम, वार्ड 21 से रूपचंद, वार्ड 32 से दिगपाल सिंह और वार्ड 37 से उदयलाल डांगी ने नामांकन वापस ले लिया है। इन सभी उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन किया था। इनमें 14 से धरमचंद, 15 से लालूराम और 32 से दिगपाल कांग्रेस विचाराधारा से जुड़े हैं और इनको पार्टी के वरिष्ठजनों ने समझाया। इसके साथ ही इन्होंने नाम वापस कर लिया। वार्ड 8 से नामांकन लेने वाले प्रताप सिंह गरासिया एबीवीपी से जुड़े है और कोटड़ा में सक्रिय रहे। वार्ड 37 में भाजपा उम्मीदवार हिम्मत सिंह झाला के समर्थन में निर्दलीय उदयलाल डांगी ने पार्टी के समझाइश के बाद नाम वापस ले लिया। अब 126 उम्मीदवार मैदान में उल्लेखनीय है कि 47 जिला परिषद सीटों के लिए कुल 161 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जो 158 उम्मीदवारों ने दाखिल किए गए थे। जांच के दौरान 27 नामांकन पत्र खारिज किए गए और 2 नामांकन पत्रों को डिस्कार्ड किया गया। नाम वापसी में 6 नामांकन लेने के बाद अब मैदान में 126 उम्मीदवार मैदान में हैं। उदयपुर पंचायतीराज चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… उदयपुर में EX-MLA के सामने MLA का बेटा मैदान में:वल्लभनगर से हिम्मतसिंह झाला के सामने देवीलाल जाट; राजसिंह का करणी सेना अध्यक्ष से मुकाबला विधायक का चुनाव लड़े झाला, कटारा ने भी भरा पर्चा:पूर्व MLA दलीचंद, विधायक का बेटा मैदान में; जिला परिषद के 111, पंचायत समिति के 272 प्रत्याशियों के नामांकन उदयपुर में जिला परिषद के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:MLA का बेटा भी मैदान में, उदयलाल आंजना के करीबी को मिला टिकट; पढ़िए पूरी सूची उदयपुर में जिला-परिषद सदस्यों के लिए भाजपा की सूची जारी:पूर्व विधायक-MLA प्रत्याशी भी मैदान में; MLA की बेटी ने भी पर्चा भरा; पूर्व जिलाध्यक्ष का टिकट कटा जिला परिषद के 48, पंचायत समिति के 292 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से लालसिंह-राजसिंह झाला, भाजपा से चंद्रगुप्त सिंह का पर्चा दाखिल