कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस ने NDPS के 13 मामलों में जब्त लगभग 6 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए। यह कार्रवाई जिला स्तरीय कमेटी की देखरेख में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, मोहनपुरा-जोधपुरा में की गई। पुलिस मुख्यालय और जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कदम उठाया गया। एसपी सतबीर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इन पदार्थों को नष्ट किया। मादक पदार्थों को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के किलन (भट्ठी) में जलाया गया। इस प्रक्रिया में फैक्ट्री के अधिकारियों, कर्मचारियों, थानों के मालखाना इंचार्ज और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया गया। इस दौरान जिला एसपी सतवीर सिंह, एएसपी नीमराना सुरेश खिंची, वृत्ताधिकारी कोटपूतली राजेंद्र बुरड़क (आरपीएस) सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनमें थानाधिकारी कोटपूतली राजेश कुमार शर्मा, थानाधिकारी सरुंड यशपाल सिंह और थानाधिकारी माढन किरण यादव भी शामिल थे।