चित्तौड़गढ़ | श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शिला सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अरविन्दसिंह चुंडावत ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। शंभूपुरा तहसील अध्यक्ष पद पर विजयसिंह राणावत पेमदिया खेड़ा, निम्बाहेड़ा विधानसभा अध्यक्ष पद पर कमलसिंह धीनवा व बड़ीसादड़ी विधानसभा अध्यक्ष पद पर दिलीपसिंह झाड़ोली को मनोनीत किया गया।