पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय मीडिया फेस्ट 'पूर्णिमा संवाद 2026' की शुरुआत हुई। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित इस फेस्ट में करीब 30 कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म स्टूडेंट्स के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। न्यूज एंकर एवं पॉडकास्टर ऋचा जैन कालरा उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि थीं, जबकि वरिष्ठ पत्रकार आनंद चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। इन्होंने यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के साथ द्वीप प्रज्वलित कर फेस्ट की विधिवत शुरुआत की। स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए ऋचा जैन कालरा ने कहा कि पत्रकारिता को समाज के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि लोगों में यह धारणा है कि न्यूज एंकर का काम बहुत आसान होता है, लेकिन यह इतना आसान नहीं है, इन्हें काफी तैयारी करनी होती है। मुख्य अतिथि ने आज के दौर में डिजीटल मीडिया की भूमिका को भी रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि आनंद चौधरी ने कहा कि किसी भी पत्रकार को समाज, धर्म व लिंग सहित किसी भी पूर्वाग्रह से मुक्त होना चाहिए। आज की पत्रकारिता समाज का नहीं, बल्कि राजनीति का आईना बनकर रह गई है। समाज को देखा ही नहीं जा रहा, पत्रकार सही तरीके से काम करें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की एचओडी डॉ. आस्था सक्सेना ने तीन दिवसीय मीडिया फेस्ट की गतिविधियों व इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस विभाग को इस स्तर तक लाने में मैनेजमेंट का पूर्ण समर्थन सबसे बड़ी ताकत रहा है। इस अवसर पर पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी, यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक राहुल सिंघी, प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. मंजरी राय व फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड आर्ट्स के डीन डॉ. जितेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अनीशा सिंह ने बताया कि उद्घाटन के बाद पहले दिन हुई एड मैड प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक विज्ञापन तैयार किए। कैरेक्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार के कैरेक्टर की टास्क दी गई। आरजे हंट में इंट्रोडक्टरी व ऑन स्पॉट चैलेंज राउंड दिए गए, जिसमें स्टूडेंट्स को संबंधित विषय पर तुरंत कंटेंट तैयार करके बोलना था। फेस्ट के आगामी दिनों में ओपन माइक, लैंसस्केप फोटोग्राफी, रील मेकिंग, फिल्म फेस्टिवल, कंटेंट राइटिंग, कॉन्सेप्ट आर्ट, बडिंग जर्नलिस्ट कॉम्पिटिशन आयोजित किए जाएंगे। फेस्टिवल की ओवरऑल स्टूडेन्ट कोर्डिनेटर खुशी शेखावत ने बताया कि पहले दिन दो कॉम्पिटिशन हुए। इनमें एड मैड कम्पीटिशन में टीम दुष्यंत, वंश, शुभ और दीया टीम विनर रही। टीम गौरवी, विशेष, खुशी, गरिमा दूसरे और टीम गौरवी, दिपांशा, नीरल और वंशिका तीसरे स्थान पर रहे। वहीं आरजे हंट में खुशी व्यास विनर, गरीमा वासवानी रनर अप और वीर प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। फेस्ट के उद्धघाटन समारोह का संचालन गौरवानवी शर्मा और पार्थ झालानी ने किया। कार्यक्रम में अन्वेषा शांडियल की कथक पर शानदार प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। अनमोल औऱ फेथ ने भी शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी। फेस्ट के दूसरे दिन रील मेकिंग, बडिंग जर्नलिस्ट और ओपन माइक कम्पीटिशन होंगे।