उनियारा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मंगलवार को 7 लोगों को जुआ खेलते हुए एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 1 लाख 12 हजार 700 रुपए, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक बाइक और 8 मोबाइल जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीणा के निर्देशानुसार, एएसपी रतनलाल भार्गव और उनियारा डीएसपी अशोक कुमार के निर्देशन में उनियारा के सवाई माधोपुर रोड स्थित लग्जरी गेस्ट हाउस में की गई। डीएसटी और उनियारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस में ताश के पत्तों से रुपए का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस दौरान भनक लगते ही गेस्ट हाउस संचालक दीपक उर्फ सत्यनारायण साहू निवासी वार्ड नंबर-6, उनियारा मौके से फरार हो गया। इन्हें किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी मनराज गुर्जर (30) निवासी महवा, थाना अलीगढ़, जिला टोंक, ओमप्रकाश मीणा (40) निवासी सहादतनगर, थाना अलीगढ़, राकेश प्रजापत (35) निवासी सोप, थाना सोप, जिला टोंक, चेतराम मीणा (34) निवासी बेलनगंज, थाना इंद्रगढ़, जिला बूंदी, फिरोज (30) निवासी सोप, जिला टोंक, राजेंद्र माली (40) निवासी अलीगढ़ और राधेश्याम माली (40) निवासी अलीगढ़, थाना अलीगढ़, जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।