भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के लिए केवल डिजिटल भुगतान को अनिवार्य कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत, टोल प्लाजा पर अब नगद भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा। अब फास्टटैग के जरिए ही होगा भुगतान टोल टैक्स का भुगतान मुख्य रूप से फास्टैग (FASTag) के माध्यम से किया जाएगा, जो पहले से ही देशभर में लागू है। हालांकि, अब इसे सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। जिन वाहन चालकों के पास फास्टैग नहीं होगा, उन्हें UPI जैसे अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान करना होगा, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। टोल मैनेजर बोले-एक अप्रैल से कैशलेश होगा टोल प्लाजा शाहजहांपुर टोल मैनेजर जावेद खान ने बताया-1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस हो जाएंगे। इस संबंध में सभी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ट्रैफिक होगा सुचारू इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लंबी कतारों को कम करना और यातायात को सुचारु बनाना है। डिजिटल भुगतान से समय की बचत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और वाहनों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे ईंधन की खपत में भी कमी आएगी। यह कदम आधुनिक और डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हाईवे पर यात्रा अधिक तेज और सुविधाजनक हो सकेगी।