सादुलपुर | पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स उमावि में पीएमश्री गतिविधि के तहत संविधान विषय पर वाद-विवाद, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार प्रस्तुत किए। वहीं 21 वीं सदी की गतिविधि के तहत चित्र आधारित कहानी प्रदर्शन का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कल्पना शक्ति का प्रदर्शन किया। विजेताओं का संस्था प्रधान डॉ. सुशीला बलौदा ने सम्मान किया।