झालावाड़| डॉ. भीमराव आंबेडकर आयोजन समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर 14 अप्रैल को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जाएगी। समिति ने कार्यक्रमों की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर वाहन रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। संयोजक विष्णुदयाल रेगर ने बताया कि वाहन रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।