भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्ट्री चौराहा पर राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत प्रदर्शन किया। बजरंग दल के जिला संयोजक मनोजकुमार साहू ने बताया कि देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया गया। जिहादियों के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक ने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं। जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने कहा कि सरकार से मांग है कि लव जिहाद के बढ़ते षड्यंत्रों पर प्रभावी रोक लगे। सरकारी, वन और रेल भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाए जाएं। जिला मंत्री चंद्र शेखर सोनी ने कहा कि हिंदू समाज ऐसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। लता पाण्डिया, मनोज सोनी, मुकेश नाहटा, अनिल चतुर्वेदी, प्यारचंद सेन, मंजूलता, शेखर सोनी, शिवानी साहू, विजय जागेटिया, राधा काबरा, अभिनदन काबरा, सुमित हेडा, गोपाल छिपा, बबलेश शर्मा, सागर व्यास, आशीष वैष्णव, महावीर जैन सहित मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की बहनें भी शामिल रहीं।