भास्कर न्यूज | भरतपुर विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग द्वारा आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर में निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एवं संस्कारशाला के बच्चों का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख द्वारा बताया कि जनवरी 2023 से शहर में पिछड़ी बस्तीयों में संचालित संस्कारशाला के माध्यम से 250 से अधिक बच्चों को संस्कारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त रूग्ण सहायक उपकरण केन्द्र द्वारा 85 बीमार व्यक्तियों को रूग्ण उपकरण उपलब्ध कराये हैं। महिलाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण गत 2 वर्ष से चलाया जा रहा है। विहिप के संगठन मंत्री राजाराम ने कहा कि विहिप के द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यों का मूल उद्देश्य समाज में समरसता लाना एवं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए हिन्दू समाज की सेवा करना है। मुख्य अतिथि श्री हरी इंडस्ट्रीज की निदेशक रजनी अग्रवाल द्वारा विहिप की हिन्दुत्व के जागरण कार्य एवं सनातन के प्रति सोच की प्रशंसा की। उन्होंने विहिप के सेवा कार्यों के लिये पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श विद्या मंदिर समिति के जिला व्यवस्थापक मल्ल सिंह द्वारा की। संस्कारशाला समिति के अध्यक्ष अमरचंद मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन संस्कारशाला समिति की संयोजिका कुसुम रावत ने किया। कार्यक्रम में प्रान्त गौरक्षा प्रमुख सिद्धार्थ फौजदार, विहिप के उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुंतल, श्याम सुन्दर गुप्ता, ओमप्रकाश फौजदार, बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सैंथरा, नगर अध्यक्ष कमल कपूर, मंत्री लखन शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, शहर सेवा प्रमुख लक्ष्मण प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।