भरतपुर| सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सेवर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नकुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात न्यू फौजदार होटल के पास बाइक सवार तीन युवक पहुंचे थे। इनमें से एक ने कट्टे से हवाई फायरिंग की और तीनों फरार हो गए। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच में वीडियो होटल के सीसीटीवी कैमरे का निकला। फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। घटना के समय बाइक कोई दूसरा युवक चला रहा था, जबकि नकुल निवासी धीमर मोहल्ला, काली बगीची और सागर सिंह पीछे बैठे थे। पुलिस के मुताबिक, नकुल ने ही हवाई फायरिंग की थी।