बूंदी के नैनवां कस्बे में अंबेडकर सर्किल पर अंबेडकर विकास परिषद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर हिंडौली विधायक अशोक चांदना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यदि हम अंबेडकर को मानते हैं, तो हमें संविधान की रक्षा के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने संविधान में समानता का अधिकार प्रदान किया। 21 बच्चों को स्कूल ड्रेस बांटी समारोह के दौरान प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया और 21 बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। इस अवसर पर एक वाहन रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल बैरवा ने की, जबकि शोपाल मीना, हरिप्रसाद कवरिया, मोडूलाल, रामनारायण मीना और रामावतार शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों का स्वागत परिषद अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, संयोजक दुर्गालाल नोगिया, उपाध्यक्ष ग्यारसी लाल नोगिया, गिरिराज नोगिया और हेमंत ने किया। कलेक्ट्रेट में मनाई अंबेडकर जयंती बूंदी में अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा और कार्यवाहक जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' के तहत 5 लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक भी वितरित किए गए। बून्दा संस्था ने भी मनाई अंबेडकर जयंती इसी क्रम में महाराजा बून्दा मीना स्मारक (त्रिमूर्ति बून्दा धाम) पर बून्दा संस्था ने भी अंबेडकर जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्था के सदस्यों ने इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शोपाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य कन्हैयालाल मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मराज मीणा सरपंच, अतिरिक्त बून्दा प्रमुख रामनारायण मुड़ली, पूर्व तहसील प्रमुख रामनिवास मीणा, सचिव हरफूल मीणा, दशरथ लाल मीणा, रामसहाय काटेवाला, गिर्राज बेरवा, पप्पू लाल बेरवा, मीणा समाज अध्यक्ष आशाराम मीणा, मीणा समाज सचिव राजेंद्र मीणा, संस्था सदस्य हंसराज मीणा, रामकेश मीणा, भेरू प्रकाश मीणा और प्रवक्ता गोविंद प्रसाद मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे। नैनवां में भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंती नैनवां शहर भाजपा मंडल की ओर से अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल पर दीप उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 101 दीप प्रज्ज्वलित किए गए और विद्युत सजावट की गई, जिससे पूरा सर्किल जगमगा उठा। कार्यक्रम के संयोजक छोटूलाल वर्मा कनुनगो और सहसंयोजक कन्हैयालाल आलौरिया थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल रंगीला, पूर्व अध्यक्ष पुखराज ओसवाल, गोपीलाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष और पार्षद रामबाबू भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कंटेंट: अश्विनी शर्मा, नैनवां।