सिरोही में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रकाशराज रावल ने संगठन विस्तार के तहत चिराग रावल को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का उद्देश्य समाज को संगठित करना, विप्र बंधुओं के हितों की रक्षा करना और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है। नियुक्ति के बाद नवनियुक्त जिला महामंत्री चिराग रावल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के कल्याण, युवाओं को रोजगार और शिक्षा के अवसरों से जोड़ने तथा संगठन की नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। युवाओं पर रहेगा फोकस रावल ने बताया कि समाज के युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें आगे लाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। जिला महामंत्री बनने पर समाज के प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं ने चिराग रावल को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रावल अपनी इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।