विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1-D ने अपनी करौली जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के मुताबिक डॉ. प्रवेश शुक्ला, बृजेश शुक्ला, अरुण शर्मा और अक्षय कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष बने हैं। सत्यदेव मुद्गल, आशुतोष पांडे, गौरव व्यास, देवेश शर्मा और गजेंद्र चतुर्वेदी संयुक्त मंत्री नियुक्त हुए हैं। आशीष उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष, मदनमोहन शर्मा (बल्लू) शहर मंडल अध्यक्ष, डॉ. मनीष शर्मा जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रभारी और डॉ. देवकीनंदन शर्मा सह-प्रभारी बनाए गए हैं। आशीष चतुर्वेदी जिला मीडिया प्रभारी और सागर शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी बने हैं। पुरुषोत्तम शर्मा (गुरुजी), सीताराम शर्मा (एडवोकेट) समेत 31 वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक व विशिष्ट आमंत्रित मंडल में शामिल किया गया है। दीपक उपाध्याय, सौरभ पराशर, अंकुर आचार्य सहित 14 सदस्यों को कार्यसमिति में जगह मिली है। विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी और महामंत्री विक्की उपाध्याय ने बताया कि इन नियुक्तियों से संगठन मजबूत होगा और सामाजिक काम जिले में बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगे।