बड़बड़| राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एनक्यूएएस के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र हरिपुरा नयागांव का राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल मूल्यांकन सफलतापूर्वक हुआ। डॉ. अरविंद नागर ने कहा कि एनक्यूएएस मूल्यांकन स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। बीसीएमओ डॉ. अर्श महबूब ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र की टीम ने सभी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयारी की। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी धीरज जैन ने बताया कि मरीजों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इस मौके पर डॉ. प्रवीण मीणा, घनश्याम लोधा, रामबाबू लोधा, सोनाली मेहर, आशा सहयोगिनी निर्मला लोधा, सीमा शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, दवा प्रबंधन, सेवाओं का प्रदर्शन किया।