बारां| राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लिसाड़िया में पीईईओ क्षेत्र स्कूलों के कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान विषय की साप्ताहिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीईईओ प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जाटव ने बताया कि प्रश्न पत्र में राजस्थान, भारत एवं विश्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सम्मिलित किया। जिसमें राष्ट्रीय उद्यान, राज्य वृक्ष, राजधानी, मानचित्र के घटक, प्राकृतिक एवं मानव निर्मित संसाधन आदि शामिल थे। प्रतियोगिता विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास के लिए हुई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को न केवल पढ़ाई में रुचि दिलाती हैं। उन्हें भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार भी करती हैं। प्रतियोगिता में राउमावि लिसाडिया, समसपुर के साथ राउप्रावि भड़सूई , खेडली भेडोलिया, पीपल्दा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्था प्रधान उषा कोटीयाल, विष्णु मीणा, पवन मालव ने सहयोग किया।