टोंक| पवित्र अमरनाथ यात्रा कर लौटे टोंक के धार्मिक यात्रियों का डीपो बालाजी मंदिर परिसर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मीणा समाज के जिलाध्यक्ष रामकरण मीणा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उनका का माल्यार्पण किया। समारोह के दौरान बाबा बर्फानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। धार्मिक यात्रियों ने अपनी अमरनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मबल, अनुशासन, धैर्य और मानसिक दृढ़ता की कठिन परीक्षा भी है। उन्होंने बताया कि कठिन प्राकृतिक परिस्थितियों में पूरी होने वाली यह यात्रा श्रद्धालुओं को सेवा, समर्पण, सहनशीलता और सकारात्मक जीवन दृष्टि अपनाने की प्रेरणा देती है। बाबूलाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के आखिर में भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की गई।