पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक, 92.48% वोटिंग हुई है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं। नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे। TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आज जिन 142 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को बंगाल विधानसभा की सभी 254 सीटों के रिजल्ट आएंगे। पश्चिम बंगाल में पहली बार 90% से ज्यादा वोटिंग BJP के बटन पर टेप-इंक लगा, सुवेंदु के सामने ‘चोर-चोर’ के नारे, 5 घटनाएं… बंगाल में 1.21% महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले बंगाल में वोट प्रतिशत बढ़ने की 4 वजहें… बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP की वापसी; देखिए 5 राज्यों में नतीजों का अनुमान… पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…