हरियाणा की दिग्गज महिला पहलवान एवं कांग्रेस से विधायक विनेश फोगाट और रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के बीच चल रही खींचतान के बीच पहली बार ओलिंपियन साक्षी मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़िए, साक्षी मलिक ने क्या कहा… साक्षी ने कहा कि सभी को नमस्कार, मैं ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक। पिछले कुछ दिनों से विनेश की ट्रायल को लेकर जो भी मैटर चल रहा है, उस पर मीडिया मेरे व्यूज जानना चाहती है। मैं दो-तीन दिन से विचार में थी, क्योंकि विनेश एक पार्टी की विधायक है और मेरा किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं ऐसे बहुत से उदाहरण दे सकती हूं, जहां दूसरे देश की स्पोर्ट्स फेडरेशन अपनी खिलाड़ियों के लिए नियम आसान करती है। ताकि वहां महिलाएं मां बनने के बाद भी देश के लिए खेल सके और पदक जीत सके। वहीं, अपनी फेडरेशन (WFI) दो-तीन दिन पहले ऐसे नियम लागू कर देती है कि विनेश कमबैक न कर सके। मेरा प्रधानमंत्री, खेलमंत्री और रेस्लिंग फेडरेशन से भी अनुरोध है कि विनेश की ट्रायल ली जाए। ताकि वह भी देश के लिए पदक जीते और देश का नाम रोशन कर सके। और ऐसा उदाहरण सेट कर सके कि अपने देश में भी महिलाएं मां बनने के बाद खेल सकती है, पदक जीत सकती है और देश का नाम रोशन कर सकती है। धन्यवाद। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…