अलवर| कृषि उपज मंडी में गुरुवार को गेहूं, जौ व ग्वार के भाव में तेजी रही। चना, सरसों व ढैंचा के भाव में गिरावट रही। अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। मंडी व्यापारी योगेश गोयल ने बताया कि गेहूं की मांग बढ़ने से भाव में 40 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। मंडी में जिंसों के भाव निम्न प्रकार रहे। गेहूं 2920 से 3050, जौ 3100 से 3300, बाजरा 2475 से 2600, चना 6850 से 7200, सरसों 7850 से 8850, ग्वार 6000 से 7000, तिल्ली 12000 से 13000, कपास 8100 से 9100 और ढैंचा 7400 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।